मैं मिची आंखे खोलू क्या
बिन कांधे के ही रोलू क्या
कोई एहसासों को समझे गर
मैं चुप्पी अपनी तोडू क्या
वो परवाह चिंता और फिकर
मेरे आसू गिरने का डर
तुम भूल चले सब जज्बात अगर
अब मैं तुमसे बोलूं क्या
एक रात हो चुकी अपनी बस
अब सबसे छुप कर रोलु क्या
मैं मिची आंखे खोलूं क्या
बिन कांधे के ही रोलू क्या।
Comments
Post a Comment