आग
जिंदगी के एक मोड़ मे मैंने एक ऐसा मंजर भी देखा है मैंने सबको खुदके लिए बदलते देखा है,चांद की रोशनी को अंगारों सा जलता देखा है,क्या करू अपनो के लिए असमंजस में हूं मैं समझ नही पा रही जो मैने देखा है। मैंने रास्तों को शोलो मैं बदलते देखा है।बेटे की बिन मौत के एक मां को उस बेटे के मातम में रोते देखा है,मैने अपने पूरे हस्ते परिवार को हर पहर टुटके बिखरते देखा है, मैंने अपनो को सीने में खंजर गोप्ते देखा है,एक बाप को मैने उसके बेटे के लिए कुछ न कर पाने कि नाकमियाबी से गुजरते देखा है, जो बाप अपनी मां की मौत में एक आशू तक नहीं बहा पाया उसी बाप को मैने अपने खुद के बेटे की याद में उसके कपड़ों से लिपट के सिसकते देखा है मैंने रूह को जलाने वाली अपनो की आग को ज्वालामुखी सा बनता देखा है,जिस कलाई मैं राखी बाधा करती थी वो उस एक बहन को अपने भाई की कलाई को अपनो के हाथो से ही बेघर करते देखा है। मैंने बेजांतिमाला से दिखने वाले झूठे रिश्तों को उम्रभर की बेड़ियों में बदलते देखा है।जिनसे उम्मीद थी की हर दुःख में साथ देंगे मैने उन्ही रिश्तों को जिंदगी का सबसे बड़ा दुख देते देखा है।माना गलती थी लेकिन वो नहीं जो उन्होंने हम पर जबरदस्ती थोपा है।मैने अपने ही घर में रिश्तों की चिता को जलते देखा है। मैंने जिंदगी का एक ऐसा मंजर भी देखा है।घर परिवार संपत्ति सब होते हुवे एक बेबस परिवार को बारिशों में सड़कों में भटकते देखा है।मैने एक ही पल में शदियों तक उस पल को ठरते देखा है।मैने लिखते लिखते अपनी कलम से खून सी स्याही निकलते देखा है।
Comments
Post a Comment