चिडन
तुझे किसी और से बात करते देख, ना जाने क्यों मेरे लहजे में गुस्सा और बातों में नाराजगी आ जाती है।तुझे किसी और के साथ देख खुद से जलन की बू आने लग जाती है।साथ तो मुझे रहना था तेरे तू क्यों किसी और के साथ रहता है ये बात मेरे दिल में घर कर जाती है।सच कहूं तुझपे भरोसा खुदा से ज्यादा है पर जमाने के किरदारों का क्या पता तुझे मुझ से दूर न कर दे बस ये ही बात मुझे सताती है। हां तुझे किसी और से बात करते देख मेरे लहजे में बात्मीजी आ जाती है।
Comments
Post a Comment