स्याही का रंग

खुद से बिखरे तो दाग बनाती है।कोई और बिखेरे तो अल्फाज बनाती है।नारी की ज़िन्दगी स्याही से कुछ ऐसे मेल खाती है।खुद की मर्जी से एक कदम गर चले तो अपनों की नज़रों में भी खटक जाती है।और लोगों की मर्जी से चले तो संस्कारी कहलाती है।उन लोगो की मर्जी से जिनकी नजरों मे नारी सिर्फ एक पर्दे से बेपर्दा करने तक की कहानी बन जाती है। माना स्याही अल्फाज बन न जाने कितनी  कर्कश और मोहक कहानियां बना जाती है।लेकिन उन्ही कहानियों मे खुद से बिखरे   तो दाग बन जाती है।कहने को तो नारी शक्ति,लष्मी और न जाने कितने रूपों घरों मे पूजी जाती है।लेकिन सच ये है ये रूप  शक्ति सिर्फ पत्थर की मूरत तक ही रह जाती है।नारी लोगों के पीछे चले तो नारी ओर साथ चले तो कुसंस्कारी और हा आगे चले तो चरित्रहीन  वेश्या बेचारी।जो खुद बिखर सिर्फ दाग बन जाती है।कोई और बिखेरे तो एक मूक अल्फाज बन जाती है।।।।।।।

Comments

Popular posts from this blog

kash........

चकोर